ताज़ा ख़बरें

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ब्लॉक नारायणबगड़ बैठक बेनतीजा, अध्यक्ष पद पर नहीं बनी सहमति

नारायणबगड़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ब्लॉक नारायणबगड़ इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आज पंती में आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी एवं पर्यवेक्षक के रूप में लक्ष्मण सिंह रावत व हरीश चौहान उपस्थित रहे। कार्यवाहक अध्यक्ष नरेन्द्र रावत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। मंच संचालन परविंदर नेगी द्वारा किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक चर्चा करना एवं नए ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव करना था। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपने विचार रखे। अध्यक्ष पद के लिए प्रारंभ में तीन दावेदारों ने पर्यवेक्षक एवं प्रभारी के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। बाद में एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया, जिसके बाद मुकाबला संजय नेगी और नरेन्द्र रावत के बीच रह गया।
हालांकि दोनों प्रमुख दावेदारों के बीच सहमति नहीं बन सकी। अंततः दोनों ने नामांकन पत्र की प्रक्रिया पूरी कर अपने-अपने प्रपत्र पर्यवेक्षक एवं प्रभारी को सौंप दिए, जिन्हें आगे हाईकमान को भेज दिया गया है। अध्यक्ष का चयन न हो पाने के कारण बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त हो गई।
बैठक में संदीप पटवाल, देवेन्द्र रावत, चन्द्र सिंह नेगी, जयपाल बुटोला, मानसिंह नेगी, शिवसिंह बुटोला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा ऊषा रावत, नीरज पुरोहित, कुंदनलाल, सुदर्शन रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!