Header Banner
ताज़ा ख़बरें

बमोथ गांव के अंकित पुरोहित बने इंफोर्समेंट ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी की लहर

गौचर। जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बमोथ निवासी अंकित पुरोहित का संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में इंफोर्समेंट ऑफिसर पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अंकित पुरोहित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद सीएमएस स्कूल, लखनऊ से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की तथा इसके पश्चात पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी (पौड़ी गढ़वाल) से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और निरंतर मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।

अंकित के पिता गिरीश चंद्र पुरोहित चिकित्सा अनुभाग, लखनऊ से प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता बीना देवी एक गृहिणी हैं। परिवार ने अंकित की सफलता को परिश्रम, संस्कार और सकारात्मक सोच का परिणाम बताया।

अंकित के चाचा विनोद पुरोहित ने कहा कि अंकित की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और गांव में अपार खुशी है। उसकी कड़ी मेहनत रंग लाई है और भगवान की कृपा से उसे यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि गांव के बुजुर्गों के आशीर्वाद और परिवार के संस्कारों ने अंकित को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

अंकित के चयन पर ग्राम पंचायत बमोथ की प्रधान रूचि देवी ठाकुर, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, पूनम रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, सेवा निवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक जीएमवीएन सुदर्शन सिंह खत्री, पूर्व कोषाधिकारी बृजमोहन भट्ट, पुरुषोत्तम लखेड़ा, चक्रधर प्रसाद चमोला, प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं, प्रीतम ठाकुर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी चौधरी, जितेंद्र मल्ल, जगमोहन भट्ट, विजय प्रसाद लखेड़ा, चंद्र मोहन भट्ट, धन सिंह ठाकुर, किशन लखेड़ा, सुधीर नेगी, संजय लखेड़ा, डॉ. अजीत लखेड़ा, त्रिभुवन सिंह रावत, पुष्कर सिंह नेगी, राजेश पंत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रवासियों ने अंकित की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर इस प्रकार का चयन पूरे चमोली जनपद के लिए गौरव की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Saras – Wine Template Kit Saras – Wine WordPress Theme Saratov – Day Care & Kindergarten School WordPress Theme Sasby – App Landing & Saas WordPress Theme Sasco – SaaS Technology WordPress Theme Sash – Bootstrap 5 Admin & Dashboard Template SasPik | Landing WordPress theme Sassa – Startup Multipurpose WordPress Theme SassCo – App Landing & Startup Elementor Template Kit Sassnex – WordPress Theme for App, Saas & Startup