देहरादून। मिलनसार स्वभाव, सादगी और संवेदनशीलता के लिए पहचानी जाने वाली प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री डॉ. हिमानी वैष्णव एक बार फिर मानवीय सरोकारों के साथ जनमानस के बीच दिखाई दीं। उन्होंने उपनल कर्मचारी के आवास पर पहुँचकर उन्हें सम्मानित किया और आत्मीय वातावरण में चाय पर चर्चा कर कर्मचारियों से सीधे संवाद किया।
इस दौरान डॉ. हिमानी वैष्णव ने कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार सदैव कर्मचारियों के हितों के लिए संवेदनशील रही है।
चाय पर हुई इस अनौपचारिक चर्चा में उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों से कर्मचारियों में विश्वास और संतोष का वातावरण बना है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार की नीतियाँ उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में सकारात्मक हैं।
डॉ. हिमानी वैष्णव की यह पहल न केवल सम्मान की भावना को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि वे मिलनसार स्वभाव के साथ हर वर्ग के दिलों में अपनी विशेष जगह रखती हैं। उपनल कर्मचारियों ने इस आत्मीय मुलाकात को यादगार बताते हुए इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी महिला मोर्चा श्रीमती बबली चौहान की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने इस पहल को संगठन और समाज के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बताया।
