Header Banner
ताज़ा ख़बरें

गढ़वाल का गौरव, राष्ट्रीय मंच पर चमका मार्शल पब्लिक स्कूल का बैंड दल

नई दिल्ली। आज दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर आयोजित उत्तरी क्षेत्र राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2025–26 में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के श्रीनगर स्थित मार्शल पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली बैंड दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। बैंड दल ने अपने अनुशासन, बेहतरीन समन्वय और मधुर संगीत से उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सांसद अनिल बलूनी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत गर्व का विषय है कि गढ़वाल क्षेत्र के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिस आत्मविश्वास और निष्ठा के साथ प्रस्तुति दी, वह उनकी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शाता है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Industrial Business Responsive WP theme – Offshore Industrial - Corporate, Industry & Factory WordPress Themes Industris – Factory & Business WordPress Theme Industry Press – Factory and Industrial Business WordPress Theme Industry – WordPress Theme for Factory and Industrial Business Industryall – Industrial & Factory WordPress Theme Industryo – Construction Induzy – Factory & Industrial WordPress Theme Inestit – Private Investigator WordPress Theme Inexus Broadband & Internet Service Provider Elementor Template Kit