सीएम धामी ने सुनी अंकिता भंडारी के परिजनों की पीड़ा, न्याय का दिलाया भरोसा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता श्रीमती सोनी देवी से मुलाकात की। इस अवसर पर पीड़ित परिजनों ने प्रकरण से जुड़ी अपनी पीड़ा, भावनाएं एवं मंतव्य मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।
मुख्यमंत्री ने पूरे संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ पीड़ित परिवार की बात सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने तथा उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!