Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये प्रदान की 52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत 18 निर्माण कार्यों हेतु 05 करोड़ 40 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के अन्तर्गत 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 82 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत 05 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 60 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
          मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 06 करोड़ 52 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 23 लाख 48 हजार रूपये की  प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
          मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के अन्तर्गत 06  निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 5 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अन्तर्गत 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 71 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र बी.एच.एल. के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 52 लाख रूपये की  प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत 13 निर्माण कार्यों हेतु 08 करोड़ 48 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 95 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 93 लाख 33 हजार रूपये की  प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
        मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल के अन्तर्गत विभिन्न 08  निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 12 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र लैन्सडाउन के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 22 लाख रूपये की  प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र रामनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत विभिन्न 04  निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 52 लाख रूपये, बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 7 लाख रूपये के साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 61 लाख 20 हजार रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Teapoz - Tea Shop WooCommerce Theme Techbiz – IT Solution & Business Consulting Service WordPress Theme Techco – IT Solutions & Business WordPress Theme TechIT – Tech Company Elementor Template Kit Techkit – Technology & IT Solutions WordPress Theme TechLife – Mobile, Tech & Electronics Repair Shop WordPress Theme TechLink – Technology and IT Solutions WordPress Theme Techmarket – Multi-demo & Electronics Store WooCommerce Theme Techmax – IT Solutions & Technology WordPress Theme Technex – Technology & Software WordPress Elementor Theme