Header Banner
ताज़ा ख़बरें

परशुराम संस्कृत चतुर्वेद विद्यालय में प्रभा बंदूनी ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन

देहरादून।परशुराम संस्कृत चतुर्वेद विद्यालय में एक सादगीपूर्ण तथा भावनाओं से भरे समारोह का आयोजन किया गया। अवसर था हिम शिखर फाउंडेशन की सचिव प्रभा बंदूनी का जन्मदिन, जिसे उन्होंने अपने पति संजय बंदूनी की उपस्थिति में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मिलकर बड़े हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की हँसी, उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।

बच्चों ने प्रभा बंदूनी को शुभकामनाएँ देते हुए गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे पूरा वातावरण आनंद और भावनाओं से भर उठा। बच्चों के प्रेम और उत्साह को देखकर प्रभा शर्मा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि “बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ा उपहार है, और उनके बीच रहकर जन्मदिन मनाना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।”

कार्यक्रम में हिम शिखर फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष नवीन पिरशाली, हरीश चमोली, रागिनी सिंघल और ऊषा सैनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के उत्साह, विद्यालय के अनुशासित वातावरण और इस प्रकार के आयोजनों की उपयोगिता की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक मूल्यों और संवेदनशीलता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह के उपरांत बच्चों को प्रसाद एवं मिठाइयाँ वितरित की गईं, जिसने आयोजन को और अधिक सौहार्दपूर्ण बना दिया। इसके बाद प्रभा शर्मा ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।

विद्यालय परिवार ने प्रभा शर्मा, उनके पति संजय बंदूनी तथा सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत और आभार व्यक्त किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज की वास्तविक प्रगति बच्चों की मुस्कान, उनकी शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में ही निहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme