Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पीएम मोदी की विंटर टूरिज्म नीति की विकसित उत्तराखंड निर्माण में अहम भूमिकाः दीप्ति रावत

देहरादून। भाजपा ने देवभूमि के स्वाभाविक एम्बेसडर के नाते, पीएम मोदी द्वारा सुझाई, विंटर टूरिज्म नीति को विकसित उत्तराखंड निर्माण में अहम बताया है। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने इस विषय पर पीएम के उत्साहवर्धन को राजनीति से जोड़ने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की टिप्पणी को हास्यास्पद बताया। कहा, विगत कुछ वर्षों से विंटर ट्ूरिज्म पर मोदी के मार्गदर्शन पर राज्य आगे बढ़ रहा हैं, शायद गोदियाल की याददाश्त कमजोर है या सच को नजरअंदाज करना चाहते हैं।
पार्टी मुख्यालय में मीडिया के साथ बातचीत में दीप्ति रावत इस माह के मन की बात कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के लगभग 12.50 हजार कुल बूथों में से अधिकांश पर इस कार्यक्रम को जनसहभागिता के साथ सुना गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विंटर टूरिज्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए उत्तराखंड की तारीफ की गई। इस मुद्दे पर विस्तार से की गई चर्चा से प्रदेशवासियों का उत्साहवर्धन तो हुआ ही है, वहीं आगे मार्गदर्शन भी हुआ है कि कैसे हमे दुनियाभर में लोकप्रिय पर्यटन के इस नए क्षेत्र को राज्य की तरक्की का माध्यम बनाना है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा, हमारी सरकार उनके बताए रास्ते पर चलते हुए बेहतर नीतियों का निर्माण कर उसको धरातल पर उतारेगी। हमारी कोशिश होगी, हमारे पहाड़ की खूबसूरती, मौसम, स्वच्छ आबोहवा, सर्दियों की धूप और समृद्ध संस्कृति का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्राप्त हो। उन्होंने विंटर टूरिज्म में शीतकालीन चारधाम यात्रा और आदि कैलाश में संपन्न हुई अल्ट्रा मैराथन का जिक्र किया। कई हजार फिट की ऊंचाई पर इस आयोजन में लगभग 22 राज्यों से प्रतिनिधि शामिल हुए, ये सब मोदी जी की प्रेरणा से संभव हुआ है। उनके यहां आने के बाद पर्यटकों की संख्या, 2 हजार से बढ़कर अब 30 हजार से पार जा चुकी है। विगत 3 वर्षों में पीएम के चारधाम यात्रा एवं अन्य अवसरों पर आना और लोगों से यहां आने की अपील का ही नतीजा है कि 23 करोड़ से अधिक यात्री यहां आ चुके हैं।
उन्होंने कहा, पीएम के मार्गदर्शन पर धामी सरकार लगातार विंटर टूरिज्म के क्षेत्र में शानदार कार्य कर रही है। जिसका नतीजा है कि पर्यटन, राज्य की आर्थिकी में बड़ी भूमिका निभा रहा है। राज्य की चिंता करते करते, उन्होंने जो वेडिंग डेस्टिनेशन का नया रास्ता सुझाया था, अब उसपर भी सफलता साफ दिखाई दे रही है। आज बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों में, गंगा किनारे अपनी शादियों एवं अन्य इवेंट प्लान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आने वाले दिनों में राज्य वेटिंग डेस्टिनेशन का सबसे लोकप्रिय स्थान बनेगा।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा पीएम की विंटर टूरिज्म की घोषणा को चुनाव से जोड़े जाने के सवाल पर पलटवार कर कहा, उनकी याददाश्त कमजोर है या वे जानबूझ सच्चाई से आंख मूंदे बैठे हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री जी के मन में हमेशा उत्तराखंड रहता है और वह लगातार ब्रांड एंबेसडर की तरह, उत्तराखंड की बात करते रहते हैं। जहां तक वेडिंग डेस्टिनेशन की बात है तो इससे पहले वे इसे इन्वेस्टर समिट में विस्तार से कह चुके हैं। इसी तरह हाल के रजत जयंती समारोह में भी उन्होंने वन जिला वन डेस्टिनेशन से एक कदम आगे बढ़ते हुए वन जिला वन फेस्टिवल की बात की। जिसमें बटर फेस्टिवल का जिक्र भी उन्होंने किया। इससे पूर्व जब से वह केदारनाथ बद्रीनाथ की यात्रा पर आए, तब से चार धाम यात्रा टूरिज्म में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। लिहाजा गोदियाल की यह टिप्पणी बेबुनियाद एवं हास्यास्पद है। और अभी चुनाव भी नहीं है, चुनाव अभी 27 में है आज हम 2025 में बैठे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस नेताओं को जनसरोकारों से कोई वास्ता नहीं है, उनके दिलों दिमाग में तो हमेशा चुनाव ही हावी रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme