Header Banner
ताज़ा ख़बरें

धामी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुँचाने के लिए भाजपा सक्रिय:रमन

विकासनगर।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश की धामी सरकार जनहित से जुड़ी योजनाओं और नीतियों को आम जनमानस तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि जिला पछवादून अध्यक्ष मित्ता सिंह द्वारा इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह प्रेसवार्ता आयोजित की गई, ताकि सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जा सके।

कमलेश रमन ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पत्रकारों के सामने विस्तृत रूप से रखी। उन्होंने कहा कि 2027 चुनाव से पहले सरकार ने महिला कल्याण, आंदोलनकारियों के हित, और ग्रामीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इन सभी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।

प्रेस वार्ता में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme