Header Banner
ताज़ा ख़बरें

बहुउद्देशीय शिविर में जनता को मिली बड़ी राहत

थराली।थराली विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नारायणबगड़ के बुंगा ग्राम पंचायत, छेकुड़ा वार्ड में शनिवार को राज्य सरकार की जनहितैषी पहल “सरकार जनता के द्वार” के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी ने की।

शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा लगभग 55 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से 42 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश प्रदान किए गए।

शिविर में लगे विभागीय स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 96 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार व परामर्श उपलब्ध कराया गया।

समाज कल्याण विभाग ने 30 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ और जानकारी प्रदान की।

आधार सेवा केंद्र के माध्यम से 35 लोगों ने सेवाओं का लाभ लिया।

कृषि विभाग द्वारा 15 किसानों को खुरपा, दरांती, कुदाल सहित कृषि उपकरण वितरित किए गए।

जिला सैनिक कल्याण विभाग ने 21 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

शिविर के सफल आयोजन ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान और सरकारी सेवाओं तक पहुंच का सहज अवसर प्रदान किया। स्थानीय जनमानस ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे सरकारी सेवाएं सीधे गांव-गांव तक पहुंच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Beautify – Makeup Artist & Hair Stylist Elementor Template Kit Beauty Center – Responsive WordPress Theme Beauty Salon & Construction Services WordPress Theme Beauty SPA – WordPress CMS Theme BeautyBox – Subscription Box Elementor Template Kit BeautySpot – Beauty Salon WordPress Theme BeautySpot – WordPress Theme for Beauty Salons Beaver Builder Professional WordPress Plugin Beaver Builder Wordpress Theme Beaver Builder Themer