भूपेंद्र रोतेला
चमोल। चमोली में क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टमटा और सैनिकों की उपस्थिति में अमर शहीद सतीश चन्द्र सती की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह क्षण पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गर्व का दिन बन गया।
विधायक भूपाल राम टमटा ने कहा कि यह प्रतिमा केवल पत्थर की आकृति नहीं, बल्कि शहीद सतीश चन्द्र सती के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट देशप्रेम का प्रतीक है।
कार्यक्रम में शहीद के पूज्य पिता ने परखाल रोड को अपने शहीद पुत्र के नाम पर रखे जाने का अनुरोध भी पुनः रखा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश सती, जिला पंचायत सदस्य साक्षी नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नेगी, मंडल महामंत्री भूपेंद्र मेहरा, तथा क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत सिमली की महिला मंगल दल सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने शहीद सतीश चन्द्र सती के अमर बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।
