Header Banner
ताज़ा ख़बरें

उत्तराखंड क्रांति दल पूरे दमखम के साथ लड़ेगा विधानसभा चुनाव 

देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल पूरे दमखम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा। राज्य के बने इन 21 वर्षों में राज्य की अवधारणा के अनुरूप विकास नही हुआ। उक्रांद राज्य की विकास का मॉडल को लेकर जनता की बीच जायेगा। इस अवसर उन्होंने कहा कि अब राज्य के प्रतिष्ठित व बुद्धिजीवी वर्ग अब दिल्ली वाले पार्टियों के चरित्र को समझ चुके है। आज इसी परिपेक्ष में आज देहरादून के नामीगिरामी प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हुये। जिसमें डॉक्टर बी०सी० पाठक पूर्व निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, डॉक्टर वी०के० ओली  आई सर्जन, डॉक्टर माधव मैठाणी, मेजर महावीर सिंह रावत सेवानिवृत्त, एडवोकेट एस०एन०बिष्ट थे। काशी सिंह ऐरी जी, डॉ नारायण सिंह जंतवाल जी, पुष्पेश त्रिपाठी, चंद्र शेखर कापड़ी जी, हरीश पाठक, ने सभी का मालार्पण स्वागत किया। इस मौके पर ’उत्तराखंड के प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन व सी० एम०आई० के डाइरेक्टर डॉक्टर महेश कुड़ियाल, परम हॉस्पिटल के डारेक्टर डॉ विमल नौटियाल ऑर्थो सर्जन भी उपस्थित थे। डॉक्टर महेश कुड़ियाल व डॉक्टर विमल नौटियाल ने कहा कि हम सभी डॉक्टर एशोसिएशन उत्तराखंड क्रांति दल के साथ खड़ा है। राज्य के सवालों का हल केवल उत्तराखंड क्रांति दल कर सकता है। राज्य के विकास की अवधारणा को केवल यूकेडी समझता है। इसलिये उक्रांद को पूर्ण समर्थन देते हुये सात्ज खड़े है। इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुये श्री ऐरी जी ने कहा कि जब तक नई  केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा होती है तब तक केंद्रीय कार्यालय की सुचारू व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर सुनील ध्यानी, देवेंद्र चमोली, बहादुर सिंह रावत, आनंद सिलमाना, विजय बौड़ाई,दीपक रावत, राजेन्द्र प्रधान,अशोक नेगी,अभिषेक बहुगुणा,अनिल डोभाल,देवेंद्र रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Shopcroc WP – Elementor Multi-purpose WooCommerce WordPress Theme Shoperific – WooCommerce WordPress Theme Shopfront – Next-Generation eCommerce Theme Shopkeeper – Multi-Purpose WooCommerce Theme ShopMagic - WooCommerce Marketing Automation, Workflows and More ShopMe – Multi Vendor Woocommerce WordPress Theme Shoppica – Premium OpenCart Theme Shopping Mall – Entertainment Center and Business WordPress Theme Shoppix – Jewellery Shop Elementor Template Kit ShoppyStore – Multipurpose Responsive WooCommerce WordPress Theme