Header Banner
ताज़ा ख़बरें

बलूनी बोले, अगस्त्यमुनि कॉलेज बनेगा भारत के अच्छे कॉलेजों में से एक 

रुद्रप्रयाग। गढ़वाल लोक सभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख ने अपने लोकसभा प्रवास के दूसरे दिन केदारनाथ विधानसभा अंतर्गत अगस्त्यमुनि स्थित अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

अनिल बलूनी ने केदारनाथ उपचुनाव के समय इस महाविद्यालय को गोद लिया था और इस कॉलेज के कायाकल्प का संकल्प लिया था। आज बलूनी ने विधायक श्रीमती आशा नौटियाल के साथ महाविद्यालय का निरीक्षण किया और प्रभारी प्रधानाध्यापक दलीप सिंह बिष्ट, शिक्षक गणों और छात्रों से महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं को सुना और अध्यापकों एवं छात्रों के साथ इस पर विस्तृत चर्चा की।

श्री बलूनी ने कहा कि मेरी परिकल्पना में कॉलेज का कायाकल्प करने का अर्थ केवल कॉलेज भवन की रंगाई-पुताई करना नहीं है, और ना ही सिर्फ नया बोर्ड लगा देना है बल्कि मेरा सपना है कि अगस्त्यमुनि कॉलेज सिर्फ उत्तराखंड में, ही नही बल्कि भारतवर्ष के अच्छे कॉलेजों में से एक कॉलेज हो। इस कॉलेज में डिजिटल बोर्ड लगे, अच्छा फर्नीचर लग जाए और छात्र-छात्राओं के लिए कुछ सुविधाएं बढ़ जाए और टीचर के लिए अच्छा अध्ययन कक्ष-विश्राम कक्ष हो, इस पर काम होना चाहिए। साथ ही, कॉलेज में अच्छा स्पोर्टस ग्राउंड हो, एक अच्छा जिमनेजियम हो, कॉलेज में अच्छी लैबोरेटी हो, एक अच्छा कैफेटेरिया हो, कॉलेज की सभी वाशरूम अच्छे हों, छात्रों-शिक्षकों के लिए वह सभी सुविधाएं हो जो राष्ट्रीय स्तर के अच्छे कॉलेजों में उपलब्ध है। उन्होंने कहा मेरा उद्देश्य पठन-पाठन हेतु बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ छात्र-छात्राओं को बेहतरीन करियर गाइडेंस उपलब्ध कराना है।

गढ़वाल सांसद ने कहा कि कॉलेज का कोई छा़त्र अच्छा खिलाड़ी है और उसमें खेलने की अच्छी क्षमता हो तो उसे देश-दुनिया के खेल इंस्टीट्यूशन में कैसे अच्छी ट्रेनिंग उपलब्ध करायी जाए, इस दिशा में सार्थक प्रयास किया जाएगा। विराट कोहली जैसे देश के प्रसिद्ध खिलाड़ियों से भी आपको मार्गदर्शन मिले, ऐसी मेरी सोच है। मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप कैसे उपलब्ध करायी जाए, किस प्रकार से स्कॉलरशीप के लिए गाइडेंस दी जाए, इसकी भी व्यवस्था के लिए मैं प्रयासरत हूँ। कॉलेज के छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास हेतु देश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात लोगों के साथ संवाद कराने की भी व्यवस्था की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes LiftSupply – Single Product WooCommerce WordPress theme Light – Minimalist WordPress portfolio theme Liker – WordPress Rating Plugin Lilac – Fashion Responsive WooCommerce WordPress Theme Lilium – Beauty and Skincare WordPress & WooCommerce Theme liMarquee – Horizontal and Vertical Scrolling of Text or Image or HTML Code Limerick – A Colorful and Modern Multipurpose Portfolio Theme Limme – Limousine Transfers & Car Dealer WordPress Theme + RTL Linden — Single Property RealEstate Agent WordPress Line Agency | Interior Design & Architecture WordPress Theme