ताज़ा ख़बरें

उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण, बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन

देहरादून। उत्तराखंड के खेल जगत के लिए यह एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। इस बार राज्य के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। पुरुष एकल वर्ग में सूर्याक्ष रावत ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
महिला युगल वर्ग में आन्या बिष्ट और एंजेल पुनेरा की जोड़ी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पुरुष युगल में सोहेल अहमद और चयनित जोशी ने कांस्य पदक जीता।
महिला युगल में ही गायत्री रावत और मनसा रावत ने भी कांस्य पदक हासिल किया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले टूर्नामेंट में उत्तराखंड से बैडमिंटन युगल मुकाबलों में कोई भागीदारी नहीं थी। लेकिन इस बार खिलाड़ियों ने न केवल शानदार खेल दिखाया बल्कि प्रदेश को चार महत्वपूर्ण पदकों का गौरव भी दिलाया। जब इन विजेता खिलाड़ियों से उनकी उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ष्हमने विपक्षी टीम से बहुत कुछ सीखा। यहां की तैयारियां बेहतरीन हैं और हमारे कोचों ने हमें शानदार तरीके से प्रशिक्षित किया। खेल प्रेमियों ने इन खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व जताया है। राज्य सरकार और खेल मंत्रालय ने भी इन युवा खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैडमिंटन में उत्तराखंड की यह सफलता राज्य के उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी। प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने की दिशा में यह उपलब्धि मील का पत्थर साबित हो सकती है। उत्तराखंड खेल जगत में एक नई पहचान बना रहा है, और इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin