महेंद्र भट्ट ने हिमाचल के नहान शहर में किया जनसम्पर्क

हिमांचल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हिमाचल के नहान शहर में हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल के साथ बाजार में जनसंपर्क किया।

इस अवसर पर भाजपा हिमाचल के प्रदेश महामंत्री राज्य सभा सांसद  सिकंदर कुमार, नहान जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, उत्तराखंड प्रवासी एवम पूर्व दायित्वधारी  राजकुमार पुरोहित एवम भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके पश्चात श्री भट्ट ने आज शिमला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप जी के चुनाव प्रबंधन हेतु न्याय पंचायत जामनी वाला के ग्राम पंचायत व्यास में बैठक को सम्बोधित किया।

बैठक में पाँवटा साहिब से विधायक चौधरी सुखराम, प्रवासी प्रमुख अरुण मित्तल,ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी, प्रधान बलवीर धीमान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!