Header Banner
ताज़ा ख़बरें

श्रीराम की भक्ति में भव विभोर नजर आये बमोथवासी

गौचर। ग्राम बमोथ पंचायत भवन में 21 सांय प्रभु श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पांडव लीला कमेटी व नवयुवक मंगल दल टीम द्वारा प्रस्तुत किये गये अखण्ड रामायण पाठ के सस्वर पाठ के भजनों से पूरा वातावरण राममय तथा सभी लोग श्रीराम की भक्ति में भव विभोर नजर आये। अखण्ड रामायण पाठ के सस्वर सुन्दर पाठ से वातावरण भक्तिपूर्ण बन गया । अखण्ड रामायण पाठ का पाठ करने वाली टीम में जयंती प्रसाद पंत, प्रीतम ठाकुर, हरीश चमोली, पवन लखेड़ा, महेश नेगी, अरविंद गेरुला, जगमोहन भट्ट, राकेश भट्ट, विनोद पुरोहित, महावीर रावत, नवीन पुरोहित, जितेंद्र मल्ल, नरेंद्र भंडारी, राकेश मल्ल, प्रवीण सती, धीरेंद्र चौधरी, अनूप नेगी,अतुल भट्ट, देव चंद ठाकूर, विनोद रावत, राकेश ममगाईं, विपिन पंत शामिल रहे।
सभी ने भगवान राम की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ मंगलमय जीवन की कामना की। सभी गांव वासियों ने भगवान राम के प्रति उनकी आस्था से परिपूर्ण पाठ पढ़ने वालों की भी प्रशंसा की। जयंती प्रसाद पंत ने कहा कि आज रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं और यह ऐसा अवसर है, जिसके लिए हमने वर्षों इंतजार किया।

विनोद पुरोहित ने कहा राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर अलग ही उत्साह तथा उल्लास है, संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Foto – Photography WordPress Themes for Photographers Fotomag – A Silky Minimalist Blogging Magazine WordPress Theme For Visual Storytelling Fototag – Photography WordPress Theme Fotro – Food & Restaurant Elementor Template Kit Foturo – Photography Portfolio & Creative Agency Elementor Template Kit Fouens – Cleaning & Home Maintenance Company Elementor Template Kit FOX – WooCommerce Currency Switcher Professional – Multi Currency [WOOCS] Foxeresto – Restaurant WordPress Theme Foxiz – Newspaper News & Magazine WordPress Foxiz - WordPress Newspaper News and Magazine