Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

शक्ति नहर किनारे अवैध कब्जों पर चला बुल्डोजर

विकासनगर । यूजेवीएनएल की जमीन पर बसी अवैध बस्तियों पर आखिरकार 24 घंटे की मियाद खत्म होते ही कई बुल्डोजरांे ने अपना पीला पंजा चलाना शुरू कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से कब्जाधारियों पर हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन फानन में अपना उपयोगी सामान खुद समेटना शुरू कर दिया। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया था।
बताते चलें दूसरे दिन भी सुबह सात बजे से प्रशासन ने ढकरानी से शक्ति नहर किनारे उत्तराखंड जल विद्युत निगम की भूमि से अवैध कब्जों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाई के प्रथम चरण को शुरू कर दिया है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यवाई को चार चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में ढकरानी और पुल नं0 1 से डाकपत्थर बैराज तक 250 से अधिक चिन्हित मकानों को तोड़ा गया, जिसके लिये 8 जेसीबी मशीन सहित 2 कंपनी पीएसी पुरूष, 1 कंपनी महिला व 1 प्लाटून जल पुलिस मय संसाधानों के साथ और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
कार्यवाई के लिये 24 घंटे का अंतिम नोटिस जारी किये गये थे। शुरुआत में शक्ति नहर के दूसरे किनारे पर ढकरानी से पुल नं0 1 व डाकपत्थर बैराज तक ध्वस्तिकरण की कार्यवाई चली। सुबह से ही कब्जाधारीयों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, आनन फानन में अपना उपयोगी सामान खुद ही समेटते हुए देखे गए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। साथ ही शक्ति नहर के पानी को भी कम किया गया है। प्रशासन द्वारा चारों चरणों में डाकपत्थर से कुल्हाल तक सैकड़ों अवैध मकानों को इस कार्यवाई में जमीदोज किया जायेगा।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon