Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

डीएसडब्लूएस ने 31 सुपर सीनियर सिटीजन को सम्मानित किया

देहरादून । देहरादून की 43 वर्ष पुरानी सामाजिक कार्यों के लिये जानी पहचानी संस्था दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने 90 वर्ष या अधिक आयु के 31 वरिष्ठ नागरिकों को गुरु नानक निवास सुभाष रोड में सम्म्मनित कर उनकी अहमियत के साथ समाज एवँ देश को एक नया सन्देश दिया है। आजकल जहाँ बच्चे माता पिता को वृद्धाआश्रम में छोड़ रहे है वही उनसे कुछ दुर्व्यवहार करते है उन सभी के लिये एक प्रेरणा बनेगा। संस्था द्वारा सर्वप्रथम सुपर सीनियर सिटीजन का माला पहनाकर सम्मान किया गया एवँ चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया। ततपश्चात मुख्य अतिथि सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, विशिष्ट अतिथि सरदार गुरबख्श सिंह राजन एवँ संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह ने एक एक कर सभी वरिष्ठ नागरिकों को शाल पहना कर सम्मान किया तथा भेंट स्वरूप दीवार घड़ी, कम्बल एवँ रुपये 2100.00 के साथ सम्मान पत्र प्रदान किये।
सबसे वरिष्ठ नागरिक डॉ उत्तम चन्द चांदना जो 20 अप्रैल 2023 को 99 वर्ष के हो रहे है तथा जनरल फिजिशियन है जो 1945 प्रैक्टिस कर रहे है और आज भी, को सुपर सीनियर सिटीजन किंग घोषित कर ताज पहनाया गया। इसी प्रकार 98 वर्षीय श्रीमती सोमवती देवी को सुपर सिटीजन क्वीन घोषित कर ताज पहनाया गया।मुख्य अतिथि नरेन्द्रजीत सिंह जी पूर्व चेयरमैन अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड ने संस्था के इस नई पहल की प्रंशसा करते हुए शुभकामनाएं दी तथा कहा कि ये नई पहल युवाओं को अति वरिष्ठ नागरिकों से प्रेरणा देगी कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए परिवार, समाज एवँ देश के उत्थान में योगदान दे सकती है। विशिष्ट अतिथि श्री राजन ने नई सोच को प्रेरणादायक बताते हुए बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। संस्थापक अध्यक्ष कृपाल सिंह सम्बोधन करते हुए बताया कि सुपर सीनियर सिटीजन ढूढ़ने के काफी प्रयास शहर में लाउडस्पीकर द्वारा घोषणा, समाचार पत्रों एवँ सभी सदस्यों ने अपने सोशल मीडिया द्वारा मिले।
सम्म्मनित होने वाले नागरिकों में विभिन्न सरकारी, सार्वजनिक उपक्रमों, सेना, पुलिस, अध्य्यापक से सेवानिवृत्त, सफल व्यापारी, छोटे वर्ग से एक बढ़ई और 7 घरेलू स्त्रियां थी। सुपर सिटीजन किंग डॉ उत्तम चन्द के साथ सेवा करनैल ईश्वर थापा जो 1986 में सेवानिवृत्त हुए तथा उन्होंने 1962 में चाईना युद्ध, 1965 एवँ 1971 मे पाकिस्तान युद्ध मे भाग लिया। पूर्व प्रिंसिपल डी ए वी पी जी कॉलेज एवँ पूर्व कुलपति गढ़वाल विश्वविद्यालय डॉ आई पी सक्सेना, ओ एन जी सी के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश चन्द गोयल,मुख्य इंजीनियर सरदार भूपेन्द्र सिंह साहनी, मुख्य केमिस्ट कृष्ण कुमार अरोरा, वन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश चन्द गोयल के साथ एथेलेटिक खिलाड़ी श्री दर्शन सिंह जिहोंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 5 गोल्ड,2 सिल्वर एवँ 2 ब्रॉन्ज पदक जीते, भाव सिंह चैहान जिन्होने राष्ट्रीय वेटेरिनरी 2023 प्रतियोगिता में 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता मुख्य रहे।
संस्था के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह मदान जी ने इस आयोजन को सफल बनाने मे और नई सोच के लिये संस्थापक अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सरदार जी एस जसस्ल ने किया। अन्त में सरदार श्री अमरजीत सिंह भाटिया ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के साथ सुपर सीनियर सिटीजन के परिवार सदस्यों का जो उन्हें यहां तक लेकर आये, समाचार मीडिया, ई मीडिया के प्रतिनिधियों का जीवन सदस्यों का धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से सफल कार्यक्रम हो सका। राष्ट्र गान के साथ सभी को भोजन प्रसाद लेकर जाने का अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, उपाध्यक्ष वी के वोहरा, सँयुक्त सचिव इंद्रजीत सिंह, जे सी शर्मा अर्जुन दास भारद्वाज एवँ अन्य सदस्य उपस्थित थे। सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ नागरिक डॉ. उत्तमचंद चांदना जो कि अप्रैल 99 वर्ष के होने जा रहे हैं को सुपर सिटीजन किंग घोषित कर ताज पहनाया गया।इसी प्रकार 98 वर्षीय सोमवती देवी को सुपर सिटीजन क्वीन घोषित कर ताज पहनाया गया

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon