Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

डीएम ने सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए यात्रा मार्ग के कुंड से गुप्तकाशी के जिन स्थानों में जाम की स्थिति बनी रहती है, ऐसे जगहों पर सड़क मार्ग को तत्परता से दुरस्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों का कुंड से लेकर गुप्तकाशी तक संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग राजबीर सिंह चैहान एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग सेमी से गुप्तकाशी तक जिन स्थानों पर रोड़ संकरा है एवं जाम की स्थिति बनी रहती है ऐसे स्थानों को यात्रा शुरू होने से पूर्व दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेमी के पास चल रहे रोड कटिंग के कार्यों को तीव्र गति से करने के निर्देश दिए जिसके लिए उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर भू-धंसाव की स्थिति हो रही है उन पर तत्परता से पुश्ता लगवाना सुनिश्चित करें तथा पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण कार्य भी किया जाए। उन्होंने चल रहे रोड कटिंग कार्य को तत्परता से करने के निर्देश दिए ताकि यात्रा के दौरान जाम की स्थिति न हो तथा ट्रैफिक निरंतर संचालित होता रहे।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon