केदारनाथ में मौसम खराब होने चलते हेलीकाप्टर की आपात लैंडिंग..

केदारनाथ में मौसम खराब होने चलते हेलीकाप्टर की आपात लैंडिंग..

 

उत्तराखंड: श्री केदारनाथ धाम में सोमवार को खराब मौसम का असर हैली सेवाओं पर भी देखने मिला। गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम जा रहे ट्रांस भारत के एक हैली को आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि दोपहर बाद केदार घाटी में मौसम खराब होने के चलते घाटी में कोहरा लग गया। गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए ट्रांस भारत का एक हैली उड़ान भर चुका था, इसी बीच मौसम बहुत खराब हो गया एवं विजिबिलिटी न के बराबर हो गई। लेकिन पायलट की सूझबूझ से गरुड़चट्टी के पास हैली को आपातकाल लैंडिंग करवाई गई।हैली में दो पायलट समेत 5 यात्री थे, एवं सभी सुरक्षित हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलती ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेज दिया गया है।