पिथौरागढ़ में बादल फटने से तबाही, कई सड़के ध्वस्त..

पिथौरागढ़ में बादल फटने से तबाही, कई सड़के ध्वस्त..

 

उत्तराखंड: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद पिथौरागढ़ में बादल फटने की खबर सामने आई है। बादल फटने से गुंजी-कालापानी को जोड़ने वाला बैली ब्रिज मलबे में दब गया। वहीं कही सड़के भी तबाह हो गई। जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बीच कल देर रात बादल फटा था। जिस वजह से नाग पर्वत से निकलने वाले नचेती नाले का पानी अचानक बढ़ गया। जिसके चलते पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी आ गया। सड़कों में मलबा आने से कालापानी से लिपुलेख मार्ग तक वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

BRO का पुल टुटा अधिकारी मौके पर मौजूद..

घटना की सूचना मिलने पर बीआरओ की 65 आरसीसी यूनिट के अधिकारी, सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारी भी मौके में पहुंचे। बीआरओ के अधिकारियों ने प्रशासन को पूरी घटना की जानकारी दी। पुल टूटने से सेना की आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है।

 

 

 

error: Content is protected !!