Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पिथौरागढ़ चैंप्स ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, उधमसिंह नगर टाइगर्स को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

पिथौरागढ़ चैंप्स ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, उधमसिंह नगर टाइगर्स को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह..

 

उत्तराखंड: प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में पिथौरागढ़ चैंप्स ने उधमसिंह नगर टाइगर्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इससे पहले आज ही टिहरी टाइटंस ने देहरादून दबंग को हराकर पहले ही फाइनल के लिए अपनी सीट सुरक्षित कर ली थी। अब शुक्रवार को पिथौरागढ़ चैंप्स और टिहरी टाइटंस के बीच उत्तराखंड प्रीमियर लीग की ट्रॉफी यानी फाइनल मुकाबले में भिड़ंत होगी।

आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में उधमसिंह नगर टाइगर्स ने टॉस जीतकर पिथौरागढ़ चैंप्स को पहले बेटिंग के लिए आमंत्रित किया था। पिथौरागढ़ चैंप्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में उधमसिंह नगर टाइगर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी और इस तरह पिथौरागढ़ चैंप्स को 20 रनों से जीत प्राप्त हुई। इस जीत के साथ ही पिथौरागढ़ चैंप्स फाइनल में पहुँच गई है।

बता दें कि टिहरी टाइटंस ने आज के मैच को ठीक पिथौरागढ़ वाले अंदाज में ही जीता था, दरअसल टिहरी टाइटंस ने देहरादून दबंग को 22 रनों से हराया। टिहरी टाइटंस को देहरादून दबंग ने पहले बेटिंग के लिए आमंत्रित किया था। टिहरी टाइटंस ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 188 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में देहरादून दबंग की टीम 18.4 ओवर में 166 रन बनाकर आल आउट हो गई। दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 30 जून यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Creptaam – Bitcoin, ICO Landing and Cryptocurrency WordPress Theme Crespo – Fast Food Restaurant Elementor Template Kit Cresta – IT Solutions & Technology WordPress Theme Creta – Flower Shop WooCommerce WordPress Theme Crete – Personal Portfolio and Creative Agency WordPress Theme Crevia - Craft & Handmade Creations Elementor Template Kit Crework | Coworking and Creative Space WordPress Theme Criativo – Creative Agency & Portfolio Elementor Template Kit Criptix – Cryptocurrency Blockchain & Bitcoin Elementor Template Kit Cripto – Cryptocurrency & Bitcoin Elementor Template Kit