Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मार्ग पर हिमखंड आने से दो घंटे रोकी गयी हेमकुंड यात्रा

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी के समीप  हिमखंड आने से दो घंटे तक यात्रा रोक दी गई। मार्ग पर हिमखंड को हटाने के बाद घांघरिया से श्रद्धालु भेज गए। घांघरिया के थाना प्रभारी नरेंद्र कोटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमखंड के चलते यात्रा दो घंटे प्रभावित रही।
मौसम खुलने के साथ ही हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा चरम पर पहुंचने लगी है। रविवार को करीब 1700 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे। अटलाकुड़ी ग्लेशियर से हेमकुंड साहिब तक तीन किलोमीटर क्षेत्र में बर्फ के बीच तीर्थयात्री एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे हैं।
यात्रियों में तीर्थयात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है। दो दिन तक मौसम खराब होने के बाद रविवार को मौसम जैसे ही खुला तो हेमकुंड साहिब की यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Visual Composer – Gallery And Album Bundle Visual Composer | Pricing Tables By NBGoyani Visual Composer – Ultimate Gallery Album Visual Composer – Ultimate Gooey Menu Visual Composer – Ultimate Magic Popup Visual Composer – Vista Gallery Visus – Interior Design & Architecture Elementor Template Kit Visva – Architecture WordPress Theme Vitae – CV Resume Elementor Template Kit Vitameals – Fruits & Vegetables Store Elementor Template Kit