Header Banner
ताज़ा ख़बरें

घंटाकर्ण देवता डोली का गजा, टिहरी में भव्य स्वागत

नई टिहरी । घंटाकर्ण देवता डोली का देवप्रयाग गंगा स्नान के लिए जाते समय गजा में व्यापार सभा एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया तथा देवता का जयकारा लगाते हुए मत्था टेक कर मन्नत मांगी।
व्यापार सभा गजा व स्थानीय लोगों ने देवता की डोली एवं पश्वा कुलबीर सिंह सजवाण व दीपक विजल्वाण का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गजा बाजार स्थित घंडियाल मंदिर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा गंगा स्नान करने देवप्रयाग जाने वाले भक्तों को जलपान भी कराया गया। ढोल नगाड़े के साथ डोली को चैराहे पर स्थित घंडियाल मंदिर लाया गया।
इस अवसर पर देवता के पश्वा अवतरित हुए तथा भक्तों को आशीर्वाद दिया। व्यापार सभा गजा अध्यक्ष विनोद सिंह चैहान यशपाल सिंह चैहान राजेन्द्र सिंह राणा मकान सिंह चैहान भरपूर सिंह सोबत सिंह चैहान रणबीर सिंह सहित व्यापार सभा कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने स्वागत कार्यक्रम में सहयोग किया। घंटाकर्ण देवता डोली के साथ विजय प्रकाश विजल्वाण डा.जगमोहन सजवाण, विनोद विजल्वाण, रिटायर कर्नल मूर्ति सिंह सजवाण, मान सिंह चैहान, अमित सजवाण, लाखी राम विजल्वाण, सुनीता विजल्वाण, सत्येन्द्र सजवाण, धूम सिंह चैहान,जबर सिंह पंवार अन्य दर्जनों लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!
WordPress Themes Farren – CV-Resume Elementor Template Kit Farvis – Multipurpose WordPress Theme Faryita – Organic Juice & Health Drinks WordPress Theme Fash – WooCommerce Elementor Template Kit Fasha – Woman Fashion & Shop eCommerce Elementor Template Kit Fashable – Stylist eCommerce Elementor Template Kit Fashi WP – Multipurpose Fashion WooCommerce WordPress Theme Fashion Feast – WooCommerce Responsive Theme Fashion Feel – WooCommerce Elementor Template Kit Fashion Instincts – WooCommerce Elementor Template Kit