ताज़ा ख़बरें

प्रदेश में 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए, ब्लैक फंगस के दो नए मरीज मिले

देहरादून । उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 50 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 33 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 21336 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 5, बागेश्वर और चमोली में 1-1, चंपावत और देहरादून में 8-8, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 9, पौड़ी में 2, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में 1-1, ऊधमसिंह नगर में सात मरीज मिले हैं। टिहरी में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 341536 पहुंच गई है। जिसमें से 327544 मरीज ठीक हो चुके हैं।
मंगलवार को प्रदेश में ब्लैक फंगस के दो नए मरीज मिले। अब तक ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 548 पहुंच चुकी है जबकि 119 मरीजों की मौत हो चुकी है और 170 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को प्रदेश में 87 हजार 964 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। अब तक प्रदेश में 41 लख 22 हजार 267 लोगों को पहली डोज, 12 लाख 36 हजार 463 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। जबकि 18 से 44 आयुवर्ग में 43511 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Kodelaw – Lawyer Attorney Elementor Template Kit Koffe – Cafe & Coffee Shop Template Kit KoKa – MultiPurpose WooCommerce Theme Kold – Air Conditioner & HVAC Repair Service Elementor Template Kit Kologi – Charity NonProfit Elementor Template Kit Kolumn – Blog WordPress Theme Kolyoum – Creative Blog & News WordPress Theme Komo – Bike Rental Shop WordPress Theme Konado – Organic Theme for WooCommerce WordPress Koncrete – Construction & Building Elementor Template Kit