Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

महाराज बोले, जनता से किया सभी वायदे पूरे कर रहे है धामी

पौड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभमि उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य के रूप में विकसित करने के लिये सरकार लगातार प्रयासरत है। राज्य की क्मउवहतंचील एवं उसके देवभूमि स्वरूप को बरकरार रखने के लिये राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (न्ब्ब्), धर्मान्तरण कानून, दंगारोधी कानून, सशक्त भू कानून, नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाये हैं। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, जलागम, मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित विकासखंड मुख्यालय पोखड़ा में शुक्रवार को आयोजित प्रदेश सरकार के सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित जन सेवा बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक श्री महाराज ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किये हैं वह सभी पूरे किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन तीन वर्षों में शानदार ऐतिहासिक कार्य किये हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखण्ड आज देश का पहला राज्य बन गया है। जिसे 01 जुलाई 2024 से राज्य में लागू भी कर दिया गया है। उत्तराखण्ड राज्य के चिन्हित आन्दोलनकारियों व उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिये जाने का प्राविधान किया है।
उन्होंने कहा कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को शहरी क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करने हेतु निशुल्क आवासीय व्यवस्था के तहत 15 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। राज्य में पहली बार ज्मीतप ।बतव थ्मेजपअंस का आयोजन किया गया। जिसमें 26 देशों के 54 विदेशी तथा 120 देशी च्ंतंहसपकपदह पायलटों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
श्री महाराज ने कहा कि पूरे वर्ष चारधाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों सहित प्रदेश में पर्यटन को नया आयाम देने के लिये हाल ही में प्रधाममंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शीतकालीन यात्रा की शुरूआत की गयी है। केन्द्रीय कैबिनेट ने 4081 करोड़ की धनराशि की 12.09 किमी0 लम्बी केदारनाथ रोपवे परियोजना के साथ-साथ 2730 करोड की धनराशि की 12.04 किमी0 लम्बी हेमकुण्ड साहिब रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है। उत्तराखण्ड में 28 से 14 फरवरी 2025 तक विभिन्न स्थानों पर 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। जिसमें उत्तराखण्ड के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर नया रिर्काड भी बनाया है। आयुष विभाग द्वारा दिसम्बर 2024 को देहरादून में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं अन्तर्राष्ट्रीय एक्सपो का आयोजन किया गया। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न कम्पनियों एवं विख्यात आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक श्री महाराज ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधीन राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, ग्रामीण मार्ग एवं अन्य जिला मार्ग जिनकी कुल 33047 किमी० में से 26355 किमी० सड़कों का डामरीकरण किया जा चुका है। पिछले 3 वर्षों में प्रदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा 1079 किमी० सड़कों का नव निर्माण, 2816 किमी० सड़कों का पुनर्निर्माण और 84 सेतुओं का भी निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश में पिछले 3 वर्षों में 21089 किमी० सड़कों को गड्डा मुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes YITH WooCommerce Sequential Order Number Premium YITH WooCommerce Share for Discounts Premium YITH WooCommerce SMS Notifications Premium YITH WooCommerce Social Login Premium YITH WooCommerce Stripe Premium YITH WooCommerce Subscription Premium YITH WooCommerce Surveys Premium YITH WooCommerce Tab Manager Premium YITH WooCommerce Terms and Conditions Popup Premium YITH WooCommerce Uploads Premium