Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

बमोथ गांव में प्रस्तावित वेलनेस सिटी का विरोध, ड्रोन सर्वे का भी जताया विरोध, डीएम को लिखा पत्र

गौचर। आवास विकास परिषद उत्तराखंड द्वारा जनपद चमोली के बमोथ गांव में प्रस्तावित टाउनशिप (वेलनेस सिटी) योजना का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वह अपनी खेती की जमीन पर इस योजना को नही बनने देंगे।

 

विगत दिवस प्रशासन के निर्देश पर क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक राजेश गोरखा ने प्रस्तावित वेलनेस सिटी के संबंध में गांववासियों की बैठक ली और सरकार द्वारा प्रस्तावित वेलनेस सिटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि इस योजना में सरकारी जमीन 10 हेक्टेयर तथा नाप जमीन 13 सौ लगभग चयनित हुई है। जिसके बनने से गांव का विकास होगा। लेकिन बैठक में उपस्थित सभी गांववासियों ने इस योजना का एक स्वर से विरोध करते हुऐ कहा कि हम किसी भी सूरत में अपनी जमीन को जिससे हमें अन्न प्राप्त होता है उसे देने को तैयार नहीं है।

बैठक में पूर्व प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश रावत ने गांववासियों की हुई एकमत राय पर विरोध में प्रस्ताव पारित करते हुऐ राजस्व उप निरीक्षक राजेश गोरखा को सौंपा। इसके अलाव प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी चमोली और उप जिलाधिकारी पोखरी को पत्र भेजे हैं। विरोध के बाद आज जब प्रशासन के द्वारा गाँव मे ड्रोन उड़ा तो ग्रामीणों ने विरोध जताया। उन्होंने इसे उनकी जमीन छीनने वाला कदम बताया। ग्रामीणों ने इस बारे मे आपातकालीन बैठक बुलाई है।

बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान सैनानी प्रसाद चमोली, प्रदीप लखेड़ा, धीरेन्द्र चौधरी, प्रीतम ठाकुर, जितेन्द्र मल्ल, वृजमोहन भट्ट, देवेन्द्र सिंह खत्री, महेंद्र कोहली, चक्रधर चमोली, सुधीर नेगी, नरेन्द्र सिंह भंडारी, नथ्या मल्ल, विनोद पुरोहित, जगमोहन भट्ट, अरविंद गैरोला, नितेश सिलोड़ा, अजय ठाकुर के आलावा भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes GoSolar – Eco Environmental & Nature WordPress Theme GoStock – Free and Premium Stock Photos Script GoStore - Elementor WooCommerce WordPress Theme GoTabs – Horizontal | Vertical Tabs for WPBakery Page Builder Gotech – Online Course Elementor Template Kit Goto – Tour & Travel WordPress Theme Gourmet – Food Ordering & Delivery Elementor Template Kit Gourmet – Restaurant And Food Theme Gourmet Shop – The Restaurant & Bar WordPress Theme Govarnex – City Government and Municipality WordPress Theme