Header Banner
ताज़ा ख़बरें

अमोठा में गुलदार का आंतक,चन्द्रकला देवी की आजीविका को छीना

पौड़ी। जिला पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। ग्रमीणों में दहशत का माहौल बना हुआ। वहीं  ग्राम अमोठा में चंद्रकला देवी की गाय को गुलदार ने मार दिया। चन्द्रकला देवी की गाय हाल ही में बच्चे को जन्म देने वाली थी। यह घटना चंद्रकला देवी के लिए और भी दुःखद है, क्योंकि वे अपने पति के निधन के बाद अकेले अपनी पांच बेटियों की शादी के बाद जी रही हैं। इस घटना ने उनकी आजीविका को गंभीर खतरे में डाल दिया है। गाय के पेट में पल रहा बच्चा भी इस हमले का शिकार हुआ, जिससे चंद्रकला देवी की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।
वन विभाग के अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। समाजसेवी आर. एस. नेगी (प्रदीप), पूर्व प्रधान आशा बिष्ट, और वर्तमान प्रधान प्रतिभा बिष्ट ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाई। उन्होंने वन आरक्षी के साथ मिलकर चंद्रकला देवी के लिए सहायता की अपील की और क्षेत्र के वन अधिकारी को पत्र प्रेषित किया, ताकि आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है और सभी ने मिलकर चंद्रकला देवी के लिए समर्थन की आवश्यकता को समझा है। वन विभाग की कार्रवाई और सामुदायिक समर्थन से उम्मीद है कि उन्हें शीघ्र ही सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Foto – Photography WordPress Themes for Photographers Fotomag – A Silky Minimalist Blogging Magazine WordPress Theme For Visual Storytelling Fototag – Photography WordPress Theme Fotro – Food & Restaurant Elementor Template Kit Foturo – Photography Portfolio & Creative Agency Elementor Template Kit Fouens – Cleaning & Home Maintenance Company Elementor Template Kit FOX – WooCommerce Currency Switcher Professional – Multi Currency [WOOCS] Foxeresto – Restaurant WordPress Theme Foxiz – Newspaper News & Magazine WordPress Foxiz - WordPress Newspaper News and Magazine