Header Banner
ताज़ा ख़बरें

यूटिलिटी खाई में गिरी, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

देहरादून। सोमवार सुबह यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि  एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी।  इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

error: Content is protected !!