Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

विकासनगर की ओर आ रही यूटिलिटी खाई में गिरी, 13 लोगों की मौत, दो घायल

देहरादून । देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यूटिलिटी वाहन के खाई में गिरने से करीब 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर खुद ही रेस्क्यू आपरेशन चलाया और शवों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं।
चकराता तहसील के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर की ओर आ रही यूटिलिटी रविवार सुबह पीएमजीएसवाई के बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 200 मीटर आगे अचानक अनियंत्रित हो गई। सड़क के पैराफिट को तोड़ते हुए वाहन करीब 400 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में यूटिलिटी सवार 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बायला निवासी पांच साल का बच्चा और पिंगुवा निवासी एक अन्य ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना से बायला, बुल्हाड़, आसोई, बेगी और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने स्वयं रेस्क्यू कर विकट खाई में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। स्थानीय ग्रामीण घायलों को उपचार के लिए चकराता अस्पताल ले गए।
मृतकों में मातबर सिंह (40) पुत्र भगत सिंह, पत्नी रेखा देवी (32) और डेढ़ वर्षीय पुत्री तनवी, रतन सिंह (45) पुत्र रतराम, जयपाल सिंह चौहान (40) पुत्र भाव सिंह, अंजलि (15) पुत्री जयपाल सिंह चौहान, नरेश चौहान (35) पुत्र भाव सिंह, साधराम (55) पुत्र गुलाब सिंह, दान सिंह (50) पुत्र रतू, ईशा(18) पुत्री गजेंद्र, काजल (17) पुत्री जगत वर्मा सभी निवासी बायला-चकराता, जीतू (35) पुत्र नामालूम निवासी क्वानू-मलेथा व हरिराम शर्मा (48) पुत्र नामालूम निवासी सिरमौर हिमाचल समेत तेरह लोग शामिल हैं। इसके अलावा घायलों में स्थानीय निवासी दो लोग शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और स्वजन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी ने दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये, जबकि घायलों को 50-50 हजार मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और स्वजन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उपचार के लिए एवं मृतकों के स्वजन को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आयुक्त गढ़वाल एवं जिलाधिकारी देहरादून घटना स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो। यदि इस तरह की कोई बात आती है, तो संबधित अधिकारी पर कड़ी कारवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Cabello – Professional Stylist Elementor Template Kit Cabin – Beautiful Vintage WordPress Theme Caden Mega Store Responsive WordPress Theme Cafert – Cafe and Restaurant Elementor Template Kit Cafert – Cafe and Restaurant WordPress Theme Cake Bakery – Pastry WordPress Cake & Bakery WordPress Theme Cakecane – Cake & Pastry Elementor Template Kit Cakecrumbs – Bakery Elementor Template kit Cakeryshop – Bakery Business Template Kit