Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

एसजेवीएन के कार्यालयों में सद्भावना दिवस पर राष्‍ट्रीय एकता की शपथ ली गई

देहरादून । एसजेवीएन ने आज देश के विभिन्‍न राज्‍यों में स्थित अपने सभी कार्यालयों और परियोजनाओं में सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के मध्‍य राष्‍ट्रीय अखंडता और साम्‍प्रदायिक सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए सद्भावना दिवस मनाया।
इस अवसर पर नन्‍द लाल शर्मा, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने कहा कि शांति और सद्भावना किसी भी समाज और संगठन की प्रगति और विकास के लिए सबसे आवश्‍यक तत्‍व है। इसलिए सभी एसजेवीनाई्ट्स को इन मूल्‍यों को आत्‍मसात करना चाहिए,  ताकि एसजेवीएन को 2040 तक 25000 मेगावाट उत्‍पादन क्षमता वाली कंपनी बना कर हम अपने साझा विजन को प्राप्‍त कर सके। एसजेवीएन के कार्यकारी निदेशक(मानव संसाधन) डी.पी. कौशल ने आज यहां कारपोरेट मुख्‍यालय में एसजेवीएन के सभी कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई।
श्री कौशल ने देश के सभी लोगों में भावनात्‍मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की महत्‍वपूर्ण प्रतिज्ञा एसजेवीएन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई। प्रतिज्ञा के अनुसार सभी ने यह प्रण लिया कि वे हिंसा का सहारा लिए बिना, आपसी संवाद और संवैधानिक माध्‍यमों से आपसी सभी मतभेदों को सुलझाएंगे। इस अवसर पर डी. दास, कार्यकारी निदेशक, एस. मारास्‍वामी, कार्यकारी निदेशक, वी. शंकरनारायणन, कार्यकारी निदेशक अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित उपस्थित थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर लोगों के मध्‍य सद्भावना को बढ़ावा देने और उन्‍हें हिंसा से दूर रहने के लिए प्रेरित करने हेतु 20 अगस्‍त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Interactive World Maps Interi – Creative Elementor Template Kit Interi – Interior Design Elementor Template Kit Interia – Interior Design Service Elementor Template Kit Interiocity – Home Decor Blog and Interior Design Magazine WordPress Theme Interior – Architecture and Interior Design WordPress Theme Interique | Interior Design WordPress Theme Interlinks Manager International SMS For WooCommerce Internet Provider Broadband TV WordPress Theme | Internet Service – Subnet