राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों के डाइट प्लान पर खास फोकस
देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज परिसर में खिलाड़ियों के खाने की टेबल पर हर आइटम के सामने उसका नाम तो है ही, कैलोरी-प्रोटीन का हिसाब भी डिस्पले किया जा रहा है। जैसे-साग चना, कैलोरी 140 से लेकर 160 ग्राम। प्रोटीन-आठ से दस ग्राम। यह मात्रा प्रति सौ ग्राम के हिसाब से निर्धारित की गई है।…

