Header Banner
ताज़ा ख़बरें

विधायक प्रत्याशी रहे जाको भाई गिरफ्तार

नैनीताल । चुनाव में हल्द्वानी से विधायक प्रत्याशी रहे राजेन्द्र प्रसाद उर्फ जाको भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजेन्द्र प्रसाद उर्फ जाको भाई सट्टा कारोबार मामले में गिरफ्तार किये गये है।
जानकारी के अनुसार मंगलपड़ाव चौकी पुलिस एक सूचना के तहत रामपुर रोड स्थित फास्ट फूड वाली गली में गयी थी। इस दौरान पुलिस ने सट्टा लगाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा अपना नाम राजेन्द्र प्रसाद उर्फ जाको भाई बताया गया। जो विधानसभा चुनाव 2022 में विधायक प्रत्याशी रह चुका है। बताया जा रहा है कि जाको भाई पूर्व में भी चरस व स्मैक तस्करी में जेल की हवा खा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!