Header Banner
ताज़ा ख़बरें

मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में मां कामाख्या माता के मंदिर में की पूजा अर्चना

देहरादून । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नवरात्रि के पंचम दिवस के अवसर पर देहरादून के देहरादून के सलियावाला में मां कामाख्या माता के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर माँ कामाख्या का आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने कुर्मांचल भवन स्थित दुर्गा मंदिर में भी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मां कामाख्या माता से प्रार्थना कि उनका आशीष प्रदेशवासियों पर बना रहे और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे। इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि के पंचम दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

error: Content is protected !!