Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पैसिफिक मॉल पर स्थापित वॉकिंग वैक्सिनेशन सेन्टर का मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून । जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कोविड वैक्सीनेशन मेला के अन्तर्गत जनपद के पैसिफिक मॉल पर स्थापित वॉकिंग वैक्सिनेशन सेन्टर का शुभारंभ आज स्थानीय माननीय मंत्री सैनिक कल्याण विभाग, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी ग्रामोद्योग विभाग, उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी ने रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा जनपद के प्रत्येक व्यक्ति को कोविड से सुरक्षा देने हेतु वैकसीनेशन कार्यक्रम चला रही है तथा जनपद देहरादून में लगभग सभी को प्रथम डोज लग चुकी है तथा 07 लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। उन्होंने कहा कि जनपद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेजी से टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद देहरादून सर्वप्रथम पूर्ण टीकाकरण आच्छादित करने वाला पहला जनपद होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा माह दिसम्बर तक सम्पूर्ण राज्य में टीकाकरण कार्य पूर्ण करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं स्वाथ्य विभाग को स्मार्ट सिटी लि0 के सहयोग से टीकाकरण मेला को आकर्षक बनाने के लिए शुभकामना भी दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 डॉ0 आर राजेश कुमार ने कहा कि वैक्सीनेशन मेला का स्लोगन ‘‘त्यौहार का तभी मजा है, जब दूसरा डोज लगा है’’ में ही इस कार्यक्रम का पूर्ण सार है, जिससे आने वाले त्यौहार को सुरक्षित ढंग से मनाया जा सके। उन्होंने जनपद वासियों से टीकाकरण करवाने की अपील की तथा जिन लागों के दूसरी डोज लगनी है वे इस अवधि में टीकाकरण जरूर करवायें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण मेले में दूसरी डोज लेने वाले व्यक्तियों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक पुरस्कार जीतने का भी मौका है। उन्होंने जनमानस से अपेक्षा की है कि वे स्वयं भी टीकाकरण करवायें तथा अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने जनमानस से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार उप्रेती सहित स्वास्थ्य विभाग एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Cabello – Professional Stylist Elementor Template Kit Cabin – Beautiful Vintage WordPress Theme Caden Mega Store Responsive WordPress Theme Cafert – Cafe and Restaurant Elementor Template Kit Cafert – Cafe and Restaurant WordPress Theme Cake Bakery – Pastry WordPress Cake & Bakery WordPress Theme Cakecane – Cake & Pastry Elementor Template Kit Cakecrumbs – Bakery Elementor Template kit Cakeryshop – Bakery Business Template Kit