Header Banner
ताज़ा ख़बरें

शुक्रवार को मकर संक्राति, होगी मांगलिक कार्यों की शुरूआत

देहरादून। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आ जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना के साथ-साथ गंगा स्नान, दान का विशेष महत्व है। शुक्रवार यानी (14 जनवरी) मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने से खरमास (काला माह) की समाप्ति भी होगी। जिसके बाद सभी तरह के शुभ कार्य के साथ-साथ मांगलिक कार्य की शुरुआत होगी।
मकर संक्रांति पर्व को लेकर इस बार लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कुछ पंचांग के अनुसार 14 जनवरी तो कुछ के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति की तिथि मानी जा रही है। ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति का मुहूर्त 14 जनवरी को सुबह 7.15 बजे से शुरू होगा जो शाम 5त्र45 तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य अस्त से पहले यदि मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे तो उसी दिन पूर्ण काल रहेगा। इसलिए मकर संक्रांति के लिए स्नान दान का विशेष महत्व 14 जनवरी को है। ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान दान कर भगवान सूर्य की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन हरि भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक से असुरों का संहार किया था। भगवान विष्णु की जीत मकर संक्रांति के रूप में मनाई जाती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और सूर्य दक्षिणायन में रहने के बाद उत्तरायण की ओर जाते हैं। इसलिए इस पर्व के बाद सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। मकर संक्रांति के दिन खासकर पवित्र नदियों में स्नान दान करने से सभी तरह की कष्टों से मुक्ति मिलती है। स्नान करने के बाद भगवान सूर्य के अर्घ्य देने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं। इस दौरान नदियों के किनारे भगवान सूर्य बीज मंत्र का जाप करने से सभी तरह के कष्टों का निवारण होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes SquaDrone – Drone & UAV Business Square – Real Estate WordPress Theme Squareroot – WordPress Resume Theme Squares – Interactive Design Agency Portfolio WordPress Theme Squaretype – Modern Blog WordPress Theme Sørina – Creative Portfolio WordPress Theme Stack – Clean Responsive Bootstrap 4 Admin Dashboard Template Stack – Multi Purpose HTML with Page Builder StaffScout – Job Board and Employment WordPress Theme Stamin – Fitness and Gym WordPress Theme