ताज़ा ख़बरें

चार सितंबर को होगी विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक, पांच से शुरू होगा सत्र..

चार सितंबर को होगी विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक, पांच से शुरू होगा सत्र..

 

 

उत्तराखंड: विधानसभा का मानसून सत्र पांच सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस से पहले चार सितंबर को विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक होने जा रही है। मानसून सत्र से पहले विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक चार सितंबर होने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन होगा। बैठक चार सितंबर को विधानसभा भवन स्थित स्पीकर के सभा कक्ष में साढ़े चार बजे होगी।

शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 20 प्रस्ताव पास हुए। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के बिल को मंजूरी मिल गई है। विधेयक विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में पेश होगा। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता रवींद्र जुगरान का कहना है कि विधेयक पारित होने के बाद कानून बनने पर भाजपा की धामी सरकार के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।

शासनादेश को ही कर दिया था समाप्त..

रवींद्र जुगरान का कहना हैं कि बीते एक दशक से भी ज्यादा समय से उत्तराखंड आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां तक कि सैकड़ों चयनित अभ्यर्थियों को भी विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति नहीं मिल पाई है क्योंकि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने इस शासनादेश को ही समाप्त कर दिया था।

राज्यपाल ने इस विधेयक को संदेश के साथ विधानसभा को वापस लौटा दिया था। कानून बनने पर इसका लाभ उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों के परिजनों, विभिन्न गोलीकांडों में घायल आंदोलनकारियों, जेल व घायल आंदोलनकारियों के आश्रितों व सक्रिय आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी मिलेगा।

 

 

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin