ताज़ा ख़बरें

आयकर विभाग की सायकॉलोथोन, विजेताओं को प्रदान की गई ट्रॉफी

देहरादून । आयकर विभाग देहरादून की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित सायकॉलोथोन में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं विजेताओं ने भी ट्रैक पूरा कर आयोजन के दौरान अपने अनुभव शेयर किए। आयकर विभाग देहरादून की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए सुबह 7 बजे सायकॉलोथोन की शुरुआत करवाई गयी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सायकॉलोथोन का शुभारंभ उत्तर-प्रदेश ( पश्चिम एरिया) एवं उत्तराखंड प्रभार के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त शिशिर झा ने हरी झंडी दिखा कर कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से जोश के साथ यहां प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, इसके लिए सब बधाई के पात्र हैं। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हम वर्षभर करते रहेंगे।
कहा कि ये देश की 75 साल की यात्रा है जब हम स्वतंत्र हुए थे तो इसको हम जारी रखेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी अरुण कुमार सूद ने कहा कि आयकर विभाग ने इस तरह की सायकॉलोथोन जो आयोजित की है, इसके लिए विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। कहा कि आज के समय में बच्चे नशे के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में खेल की ओर बच्चों को ले जाना बेहद ही जरूरी है। मुख्य आयकर आयुक्त देहरादून विपिन चंद्र ने मुख्य और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विजेताओं को ट्रॉफी-सर्टिफिकेट और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए। इस सायकॉलोथोन में आयकर-दाता,टैक्स प्रोफेशनल्स सहित खिलाड़यों और अन्य गणमान्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें ओएनजीसी विशेष सहयोगी रहा। प्रधान आयकर आयुक्त सुनील वर्मा ने अंत में सबका धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में भी प्रतिभागी यहां सुबह-सुबह पहुंचे,जिसने सबमें जोश भर दिया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सबका धन्यवाद दिया। सिनमिट कम्युनिकेशन की ओर से इवेंट मैनेजमेंट किया गया। इस मौके पर आयकर आयुक्त (अपील) नरेंद्र सिंह जंगपांगी, सयुंक्त आयकर आयुक्त डॉ टीएस मपवाल, अतिरिक्त आयकर आयुक्त पूनम शर्मा और एनसी उपाध्याय, आयकर अधिकारी मुख्यालय विपिन भट्ट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह बिष्ट और कार्यालय अधीक्षक पूनम डंगवाल ने मंच का कुशल संचालन किया। कैटेगिरी ए में स्थान चंद्र गुप्ता ने पहला, जितेंद्र गुप्ता ने दूसरा व राकेश गुलाटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैटेगरी बी में मंजू रानी इस उम्र की कैटेगरी में ये अकेली प्रतिभागी थी। कैटेगरी सी में विशाल शर्मा ने पहला, जोनी नेगी ने दूसरा व कृष्णवेन्द्र सिंह तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैटेगरी डी में हिमांशी-प्रथम, काजल पंवार-दूसरे व तन्वी वर्मा-तीसरे स्थान पर रहीं। कैटेगरी ई में रंजन कुमार-प्रथम, सौरभ नेगी-दूसरे व अंकित कुमार-तीसरे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin