Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए सरकार करें मदद

देहरादून । मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चुनावी मंथन 2020 के दौरान राजनीतिक दलों को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के दौरान विपक्षी पार्टियों ने अपनी बात रखी। इस बीच कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन  के अध्यक्ष अरूण शर्मा ने  पब्लिक के बीच किए गए सर्वे को साझा किया। उन्होंने बताया कि पब्लिक के बीच हुए सर्वे मंे पाया गया कि कांग्रेस जहां इस बार बढ़त बढ़ाई है तो वहीं भाजपा 3 परसेंट नीचे हुई है। सेमिनार के दौरान सभी राजनैतिक पार्टियों ने कई सीटांे पर होने का दावा किया। गुरुवार को रिस्पना रोड स्थित एक होटल में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के दौरान मसूरी विधानसभा से मालसी निवासी समाजसेवी वैशाली काम्बोज ने बताया कि प्रदेश में लगातार हो रहे पलायन से वे दुखी है। इसके लिए वह सरकार से सहयोग की मांग की रही है। वह पहाड़ांे में जाकर अधिक से अधिक जुड़कर उनकी समस्याओं को हल करने प्रयास करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस कोरोना काल में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। आज बच्चों को शिक्षा के स्तर को सुधारने व बच्चों को प्रेक्टीकली स्टॉंग बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। वह समय-समय पर बच्चों के बीच जाकर मिलती हैं। वह युवाओं को पलायन से रोकने के लिए काम कर रही है।
सेमिनार के दौरान भाजपा नेता विनय गोयल ने पार्टी के कार्याे को बताते हुए पहाड़ तक विकास पहुंचाने के लिए भी प्रयासरत रहने का दावा किया। इस पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल सती ने बताया आज भी पहाड़ मंे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं समेत तमाम जरूरतों के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। 21 सालों में भी इसमें सुधार नहीं हो सका। इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता गरीमा दसौनी ने पहाड़ तक विकास न पहुंचने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार होने की जरूरत है। वहीं आम आदमी पार्टी के धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी हिमांशु पुंडीर ने पार्टी के सत्ता में आने पर उचित सुविधा देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा भू कानून पर भी शंकर सागर रावत ने बात रखी। इस दौरान फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी, शैलेश तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन टूृ-मीडिया पीआर की ओर से सहयोग किया गया।  कार्यक्रम के दौरान सर्वे किया किया जारी। सर्वे में 4340 लोगों का सर्वे किया गया। इसमें 15 दिन के सर्वे में पुष्कर सिंह धामी को 32 परसेंट लोगों ने पसंद किया। जबकि हरीश रावत 45 परसेंट लोगों की पसंद बनें। वहीं आम आदमी पार्टी के कर्नल कोठियाल को 9 परसेंट लोगों ने पसंद किया। इसके अलावा हरक सिंह रावत को 4 परसेंट लोगों ने पसंद किया। कुछ लोगों ऐसे भी मिले जिन्हें किसी के भी मुख्यमंत्री बनने से फर्क नहीं पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon