Header Banner
ताज़ा ख़बरें

सीएम धामी ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन..

सीएम धामी ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन..

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को प्रभादेवी-मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। सीएम धामी ने मंगलवार को प्रभादेवी-मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान श्री गणपति के दर्शन किए। सीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने विघ्नहर्ता प्रभु गणेश जी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

आपको बता दें कि इस से पहले सीएम धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शासकीय आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम धामी ने उन्हें उत्तराखंड के गौरव का प्रतीक पहाड़ी टोपी पहनाई। इसके साथ ही सीएम धामी ने उन्हें चारधाम और मानखंड यात्रा पर आने का न्योता दिया।

 

 

error: Content is protected !!