Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भट्ट बोले, सरप्लस बजट, राज्य के विकास की दिशा और दशा का मजबूत संकेत

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश सरकार के बजट को सबके सर्वांगीण विकास का प्रामाणिक दस्तावेज बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, घाटे का बजट अब बीते दिनों की कहानी बन गया है। लिहाजा राजस्व सरप्लस की कड़ी में आया ये बजट नए, व्यवहारिक और साहसिक निर्णयों से विकसित राज्य निर्माण की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाने वाला है।

उनके द्वारा प्रतिक्रिया में कहा गया कि ये बजट विकास को लेकर आम लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला है। विगत विपक्षी सरकारों में स्थापित खर्चे और घाटे के लेखा जोखा की प्रवृति को हमने समाप्त किया है। यही वजह है कि हम विकास और जवाबदेही के बजटीय परंपरा पर आगे बढ़ते हुए 10 फीसदी वृद्धि के साथ 1,11,703 करोड़ के बजट लेकर आए हैं। इस बजट से हम सबके लिए बेहद संतोष और खुशी की बात है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हम ज्ञान मॉडल यानी गरीब, युवा, किसान, महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस होकर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश को विकसित बनाने का हमारा मूलमंत्र आत्मनिर्भता में निहित है, ये बजट हमे इस दिशा में आगे ले जाने वाला है।

कहा, उत्तराखंड को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के जिस मकसद के साथ सरकार काम कर रही है, ये बजट उसका प्रामाणिक दस्तावेज है। जिसमें आधारभूत ढांचे और व्यवस्थात्थामक जरूरतों की पूर्ति के साथ गरीब कल्याण की योजनाओं, युवाओं के रोजगार एवं कौशल, किसानों की आय वृद्धि, महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी के लिए पीएमजीएसवाई, ग्रामीण रोजगार की वीबी जीरामजी के लिए आवश्यक प्रावधान के साथ सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी बजट में बड़ी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा, बजट को देखते हुए भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि विकसित राज्य निर्माण में इस वर्ष हम लंबी दूरी तय करने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!