Header Banner
ताज़ा ख़बरें

दल-बदल पर सियासी संग्राम तेज, महेंद्र भट्ट के बयान से बढ़ा विवाद

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों दल-बदल को लेकर हलचल तेज है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के एक बयान ने सियासी माहौल को और गर्मा दिया है।
कांग्रेस में शामिल हो रहे नेताओं पर निशाना साधते हुए महेंद्र भट्ट ने तीखा तंज कसा और उन्हें निकाला हुआ माल बताया। उन्होंने कहा कि ये वे नेता हैं जो पहले अपनी ही पार्टियों में हाशिए पर पहुंच चुके थे और अब कांग्रेस में अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।
भट्ट ने कांग्रेस की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी अब सीमित दायरे में सिमट गई है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, चार लोगों की पार्टी है, चाहे यहां कर लो या दिल्ली में।
इस बयान के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में सियासी टकराव और बढ़ सकता है। अब देखना होगा कि यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!