Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भट्ट बोले, मंत्रिमंडल विस्तार से विकास और जनकल्याण के प्रयासों को मिलेगी गति 

देहरादून। भाजपा ने मंत्रिमण्डल विस्तार का स्वागत करते हुए इसे राज्य में विकास और जनकल्याण के प्रयासों को मजबूती देने वाला बताया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने मीडिया में दी प्रतिक्रिया में कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार, प्रदेश को चौमुखी विकास और जनकल्याण के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ा रही है। विगत वर्षों में मंत्रिमंडल में कुछ स्थान रिक्त चल रहे थे, जिसकी आज केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से पूर्ति की गई है। उन्होंने आज जिनको कैबिनेट में जिम्मेदारी दी गई, ऐसे खजान दास, भरत चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही विश्वास है कि सभी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों की तरफ से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मुख्यमंत्री धामी एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ ही मंत्रिमंडल के नए स्वरूप को क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन के अनुरूप बताया। जो प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण के कामों को अधिक गति प्रदान करने में सक्षम साबित होगा। उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल की पूर्णता के बाद अब इस एक वर्ष में हमें चौगुनी गति से विकास एवं जनकल्याण के कामों को आगे बढ़ाना है। नए मंत्रियों के आने से जनहित के कामों और जनसमस्या निवारण में सरकार अधिक प्रभावी साबित होगी। चूंकि ये अंतिम वर्ष है, तो उसका लाभ पार्टी को चुनावों में अवश्य मिलने वाला है। हमें उम्मीद है कि जनभावनाओं की तुष्टि में आगे होने वाली वृद्धि, पार्टी को रिकॉर्ड जन आशीर्वाद की बढ़ोत्तरी में मिलना निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!