प्रधान संगठन नारायणबगड़ को मिला नया नेतृत्व, योगेंद्र खत्री अध्यक्ष नियुक्त

भूपेन्द्र रौतेला

चमोली। नारायणबगड़ ब्लॉक प्रधान संगठन के चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हो गए। आयोजित चुनावों में योगेंद्र खत्री को प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में योगेंद्र खत्री को 29 प्रधानों का समर्थन प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी उषा रावत को 26 मत मिले। इस प्रकार योगेंद्र खत्री ने मात्र 3 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

आज नारायणबगड़ ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में कुल 55 प्रधानों ने प्रतिभाग किया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र कोहली की उपस्थिति में संपन्न हुई।

इसी क्रम में चुनाव में उदय सिंह नेगी, भगवती सती, विमला बिष्ट, हेमलता तथा विमला देवी को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं जयबीर सिंह को महासचिव, दलबीर आर्य को सहसचिव व सुरेंद्र लाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जिला प्रतिनिधि के रूप में गंगा सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष के पद पर भगवती सती का चयन किया गया।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष योगेंद्र खत्री ने सभी प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा पंचायतों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया। चुनाव संपन्न होने पर उपस्थित प्रधानों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!