Header Banner
ताज़ा ख़बरें

सीडीओ ने जिला योजना की समीक्षा की

पिथौरागढ़ । मुख्य विकास अधिकारी वरुण चैधरी ने विकास भवन सभागार में जिला योजना 2022-23 की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विभागों ने अभी तक जिला योजना की शत-प्रतिशत धनराशि खर्च नहीं की है वे विभाग धनराशि खर्च में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि जिला योजना की धनराशि हर हाल में 22 मार्च तक खर्च कर ली जाए।
बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी, डीएसटीओ निरंजन प्रसाद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, ईई लोक निर्माण विभाग एमसी तिवारी, सहायक अभियंता जल संस्थान सुरेश चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!