निकायों मे घोषित अनंतिम आरक्षण विधि सम्मत, चुनावों से डर रही है कांग्रेस: चमोली
देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनावों के लिए घोषित अनंतिम आरक्षण को विधिसंम्मत बताते हुए इसे लेकर कांग्रेस के आरोपों को जानकारी का अभाव तथा चुनाव को लेकर डर बताया। पार्टी के वरिष्ठ विधायक और प्रवर समिति सदस्य रहे विनोद चमोली ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि सभी वर्गों को पूर्वनिर्धारित नीति के तहत…

