उच्च शिक्षा में फिर बढ़ाई गई प्रवेश पंजीकरण की तिथि
देहरादून। प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य कारणों को दृष्टिगत रखते हुये उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया गया है। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं आगामी 20 सितम्बर तक उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को समर्थ पोर्टल खोलने के निर्देश दे दिये गये है।…

