ताज़ा ख़बरें

हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान के तहत जनसंपर्क में जुटे भाजपा नेता

देहरादून । हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता इन दिनों घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं। लगभग 1 माह से चल रहे इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेता इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बीर सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोहब्बेवाला क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क किया।
इस दौरान भाजपा नेता बीर सिंह पंवार ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने इस दौरान राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के बीच में रखा। वहीं डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, बृज भूषण गैरोला और सौरभ थपलियाल भी इस अभियान के तहत क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। जबकि कैंट विधानसभा क्षेत्र में महापौर सुनील उनियाल गामा हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान को आम जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। महापौर जनता के बीच में सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बता रहे हैं। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक खजान दास, मंडल अध्यक्ष विजय थापा और विशाल गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Car Shire || Auto Mechanic & Repair WordPress Theme Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin