Chamoli Times Header Banner
ताज़ा ख़बरें

भाजपा पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन आयोजित

रायवाला । ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायवाला में आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग जाति सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक एवं उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम मे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जहां देश भर में सड़कों का जाल बिछ रहा है। वहीं जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने जैसे सख्त कदम देश हित में उठाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा विकास के कई आयाम तय किए गए हैंद्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग बनाकर पिछड़ी जाति को सम्मानित किया है। भाजपा परिवारवाद, जातिवाद, वंशवाद की राजनीति नहीं करती है। भाजपा केवल विकासवाद और सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार और संगठन में पिछड़ा वर्ग को विशेष भागीदारी मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी हित में कार्य करें और जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाए।  उन्होंने कहा कि 2022 में भी प्रचंड बहुमत के साथ उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी ।उन्होंने कहा कि चुनाव का समय आ रहा है। ऐसे में बहुत सी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में दिखाई देंगी। जो जनता को गुमराह करने का काम करेंगी। कुछ लोग सत्ता पाने के लिए अलग अलग तरह से लोगों को भ्रमित करेंगे हमें इनसे सचेत रहने की आवश्यकता है।
उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में पिछड़ा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका और उनका योगदान रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की  देश में भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। पिछड़ों का सम्मान भाजपा में ही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछड़े समाज के लोगों को जो सम्मान मिला वह किसी ने और कभी ने नहीं दिया। इसके साथ केंद्र सरकार व राज्य सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ भी समाज के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की सरकार की किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, अन्नपूर्णा योजना, मुफ्त राशन वितरण, आयुष्मान योजना सहित अन्य लोक कल्याणकारी, जनहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सभी पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए संघर्ष के चलते भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। इस सरकार में पिछड़े वर्ग का सबसे ज्यादा विकास हुआ है। इस अवसर पर नगर निगम मेयर अनीता ममगाई, पिछड़ा वर्ग जाति के महामंत्री किरण चैधरी, प्रदेश महामंत्री मनोज पाल प्रदेश मंत्री भरत लाल, प्रदेश मंत्री रामपाल सिंह राठौर, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम बहादुर क्षेत्री, कार्यक्रम संयोजक सतपाल सैनी, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, डॉ प्रदीप कुमार रविंद्र कश्यप, प्रवेश कुमार, जितेंद्र पोखरियाल, संजय शास्त्री सहित अन्य लोग उपस्थित थेद्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
WordPress Themes Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit Zukares – Restaurant & Cafe Food Elementor Template Kit Zumar – Creative & Multipurpose Elementor WordPress Theme Zumbla Deluxe (Admob + GDPR + Android Studio) Zumma – Multipurpose WooCommerce Theme Zungo – Creative Consulting Business WordPress Landing Page Theme Zunzo – Running Club and Sports WooCommerce Theme Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player Zuper – Shoutcast and Icecast Radio Player With History – Elementor Widget Addon