Header Banner
ताज़ा ख़बरें

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की हिमायत की

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की हिमायत की है। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी अल्मोड़ा के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि भविष्य में गैरसैंण स्थायी राजधानी बननी चाहिए। राज्य के लोगों और उनकी खुद की यह भावना है। उनके इस बयान के बहाने सियासत शुरू हो गई है।
सियासी दल अपनी सुविधा के हिसाब से गैरसैंण को राजधानी का मुद्दा बनाते रहे हैं। स्पीकर के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई। पार्टी अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अलग उत्तराखंड राज्य आंदोलन की अवधारणा यही रही कि पर्वतीय राज्य की राजधानी पहाड़ में ही होनी चाहिए लेकिन गैरसैंण की उपेक्षा हो रही है। वहां विधानसभा का सत्र तक नहीं किया गया। इससे लोगों का भरोसा टूटा है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मैंने विधानसभा अध्यक्ष का बयान नहीं सुना। वह स्वतंत्र हैं। सभी दलों को बुलाकर सहमति बनवा सकती हैं। भाजपा ने राज्य आंदोलन की अवधारणा का सम्मान करते हुए गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया। वहां आधारभूत संरचना का निर्माण कराया जा रहा है। संगठन और सरकार गैरसैंण के विकास के प्रति कृतसंकल्प है।

error: Content is protected !!